तुर्की ने उत्तरी सीरिया में सैन्य कार्यवाही शुरू कर दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80155-तुर्की_ने_उत्तरी_सीरिया_में_सैन्य_कार्यवाही_शुरू_कर_दी
तुर्की ने सीरिया के पूर्वी फ़ुरात क्षेत्र में अपनी सैन्य कार्यवाही शुरू कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१९ १५:४८ Asia/Kolkata
  • तुर्की ने उत्तरी सीरिया में सैन्य कार्यवाही शुरू कर दी

तुर्की ने सीरिया के पूर्वी फ़ुरात क्षेत्र में अपनी सैन्य कार्यवाही शुरू कर दी है।

तुर्की की इस सैन्य कार्यवाही को "आप्रेशन पीस स्प्रिंग" का नाम दिया गया है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने इस हमले का आदेश जारी करके कहा है कि हमारी सेना ने सीरियन नेश्नल आर्मी के साथ मिल कर उत्तरी सीरिया में दाइश, पीकेके और वाईपीजी जैसे आतंकी गुटों के ख़िलाफ़ कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

तुर्की के राष्ट्रपति ने अपने एक ट्वीट में इस कार्यवाही के शुरू होने की घोषणा करते हुए कहा है कि सेफ़ ज़ोन बनने के बाद हम इस क्षेत्र में सीरियाई शरणार्थियों को बसाएंगे। उन्होंने कहा है कि हम सीरिया की अखंडता की रक्षा करेंगे और क्षेत्र के लोगों को आतंकवाद के चंगुल से मुक्ति दिलाएंगे। तुर्क सेना ने अपनी इस कार्यवाही में रसूलैन और तल अबयज़ क्षेत्रों पर हमले किए हैं। (HN)