सीरिया में 277 कुर्द लड़ाकों को मारने का तुर्की का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80202-सीरिया_में_277_कुर्द_लड़ाकों_को_मारने_का_तुर्की_का_दावा
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उत्तरी सीरिया में तुर्क के सैन्य अभियान के तीसरे दिन 277 कुर्द लड़ाके मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ११, २०१९ १०:०९ Asia/Kolkata
  • सीरिया में 277 कुर्द लड़ाकों को मारने का तुर्की का दावा

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उत्तरी सीरिया में तुर्क के सैन्य अभियान के तीसरे दिन 277 कुर्द लड़ाके मारे गए हैं।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इसी तरह बताया है कि पूर्वी फ़ुरात के क्षेत्र में पीस स्प्रिंग अभियान के दौरान एक तुर्क सैनिक मारा गया है और तीन अन्य घायल हुए हैं। तुर्की ने बुधवार से आतंकवाद से संघर्ष और सीरिया व तुर्की की सीमाओं से कुर्द लड़ाकों को खदेड़ने के बहाने उत्तरी सीरिया पर हमले शुरू किए हैं। दुनिया भर में तुर्की के इस सैन्य हमले की निंदा की जा रही है। सीरियाई अधिकारियों ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बल दे कर कहा है कि वे अपने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करेंगे। (HN)