तुर्की से मुक़ाबले का रास्ता ढूंढ लिया हैः बुसैना शाबान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80397-तुर्की_से_मुक़ाबले_का_रास्ता_ढूंढ_लिया_हैः_बुसैना_शाबान
सीरिया के राष्ट्रपति की मीडिया प्रभारी ने बताया है कि उत्तरी सीरिया पर तुर्की के आक्रमण से मुक़ाबले का रास्ता ढूंढ लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०१९ ११:३४ Asia/Kolkata
  • तुर्की से मुक़ाबले का रास्ता ढूंढ लिया हैः बुसैना शाबान

सीरिया के राष्ट्रपति की मीडिया प्रभारी ने बताया है कि उत्तरी सीरिया पर तुर्की के आक्रमण से मुक़ाबले का रास्ता ढूंढ लिया गया है।

बुसैना शाबान ने अमरीकी सैनिकों की वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि तुर्की के अतिक्रमण का मुक़ाबला किया जाएगा।  रश्याटूडे से बात करते हुए बश्शार असद की मीडिया प्रभारी बुसैना शाबान ने कहा कि कुर्द गुटों ने सीरिया की सरकार से तुर्की के सैन्य आक्रमण का मुक़ाबला करने का आह्वान किया था।  उन्होंने कहा कि हम सीरिया से अमरीकी सैनिकों की वापसी का स्वागत करते हैं किंतु तुर्की को उसके विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते।  बुसैना शाबान ने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान का जो मार्गदर्शन कर रहे हैं वे वास्तव में आतंकवादी गुटों दाइश नुस्रा फ़्रट से संबन्धित लोग हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति की मीडिया प्रभारी बुसैना शाबान ने बताया कि रूस ने सीरिया तथा तुर्की के बीच सूची नगर में वार्ता का प्रस्ताव रखा है।  ज्ञात रहे कि 9 अक्तूबर 2019 को तुर्की की ओर से उत्तरी सीरिया पर आक्रमण के बाद सीरिया के कुर्दों ने दमिश्क़ सरकार से तुर्की के सैनिकों से मुक़ाबले का आह्वान किया था।  कुर्दों के अनुरोध के बाद रविवार को सीरिया के सैनिक उत्तरी सीरिया के मंबिज नगर में दाख़िल हो चुके थे।