सीरियाई सेना ने दो ड्रोन विमानों को मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80457-सीरियाई_सेना_ने_दो_ड्रोन_विमानों_को_मार_गिराया
तुर्की के तोपख़ाने हमले सीरिया से हसका प्रांत में जारी हैं
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०१९ ११:४४ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सेना ने दो ड्रोन विमानों को मार गिराया

तुर्की के तोपख़ाने हमले सीरिया से हसका प्रांत में जारी हैं

रूस के प्रतिरक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि सीरिया की सेना ने आतंकवादी गुटों से संबंधित दो ड्रोन विमानों को लाज़ेक़िया प्रांत में मार गिराया है। समाचार एजेन्सी तसनीम ने बताया है कि रूसी विदेशमंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि सीरियाई सेना ने दो ड्रोन विमानों को लाज़ेक़िया के निकट मार गिराया।

इसी बीच सीरिया में रूसी केन्द्र के प्रमुख ने बताया है कि सीरिया के उत्तर में आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों और उसके परिजनों को जहां  गिरफ्तार करके रखा गया है उन स्थानों की निगरानी न किये जाने का ख़तरा यथावत बाकी है।

सीरिया में रूसी केन्द्र के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि आतंकवादियों के भाग जाने की संभावना मौजूद है और अगर वे भाग गये तो मध्यपूर्व की स्थिति और विषम हो जायेगी।

इसी बीच सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने रिपोर्ट दी है कि तुर्की के तोपख़ाने हमले सीरिया से हसका प्रांत में जारी हैं जिसमें कम से कम आठ आम नागरिक हताहत और 25 अन्य घायल भी हो गये। MM