पोम्पियो ने फिर किया इस्राईल का समर्थन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80472-पोम्पियो_ने_फिर_किया_इस्राईल_का_समर्थन
अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने सीरिया के विरुद्ध इस्राईल के हमलों का समर्थन करते हुए कहा है कि यह इस्राईल का रक्षा अधिकार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २०, २०१९ ०५:३४ Asia/Kolkata
  • पोम्पियो ने फिर किया इस्राईल का समर्थन

अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने सीरिया के विरुद्ध इस्राईल के हमलों का समर्थन करते हुए कहा है कि यह इस्राईल का रक्षा अधिकार है।

यूरेशलम पोस्ट को दिये अपने साक्षात्कार में अमरीकी विदेशमंत्री ने दावा किया है कि सीरिया के विरुद्ध इस्राईल के हमले वास्तव में उसकी रक्षा का अधिकार हैं।  माइक पोम्पियो ने नेतनयाहू के साथ टेलिफोनी वार्ता में भी इस्राईल की ओर से सीरिया पर किये गए हमलों का समर्थन किया था।  ज्ञात रहे कि आतंकवादियों का समर्थन करते हुए इस्राईल, सीरिया की मूलभूत संरचना और सेना के कुछ ठिकानों पर हमले कर चुका है।  विशेष बात यह है कि सीरिया में आतंकवादी गुटों की विफलता के बाद से इस्राईल बहुत चिंतित है।