पोम्पियो ने फिर किया इस्राईल का समर्थन
Oct २०, २०१९ ०५:३४ Asia/Kolkata
अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने सीरिया के विरुद्ध इस्राईल के हमलों का समर्थन करते हुए कहा है कि यह इस्राईल का रक्षा अधिकार है।
यूरेशलम पोस्ट को दिये अपने साक्षात्कार में अमरीकी विदेशमंत्री ने दावा किया है कि सीरिया के विरुद्ध इस्राईल के हमले वास्तव में उसकी रक्षा का अधिकार हैं। माइक पोम्पियो ने नेतनयाहू के साथ टेलिफोनी वार्ता में भी इस्राईल की ओर से सीरिया पर किये गए हमलों का समर्थन किया था। ज्ञात रहे कि आतंकवादियों का समर्थन करते हुए इस्राईल, सीरिया की मूलभूत संरचना और सेना के कुछ ठिकानों पर हमले कर चुका है। विशेष बात यह है कि सीरिया में आतंकवादी गुटों की विफलता के बाद से इस्राईल बहुत चिंतित है।
टैग्स