कुर्दों ने अमरीकी सैनिकों पर कुछ ऐसे निकाला अपना ग़ुस्सा+वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80561-कुर्दों_ने_अमरीकी_सैनिकों_पर_कुछ_ऐसे_निकाला_अपना_ग़ुस्सा_वीडियो
आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने धूम मचा रखी है, जिसमें सीरियाई जनता को अमरीकी सैन्य वाहनों पर पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१९ १२:५९ Asia/Kolkata

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने धूम मचा रखी है, जिसमें सीरियाई जनता को अमरीकी सैन्य वाहनों पर पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है।

अमरीकी सैन्य वाहन उत्तरी सीरिया के क़मिशली शहर से होकर गुज़र रहे हैं, इस दौरान लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर उन पर पत्थरों और टमाटरों की बारिश कर दी और अमरीका को जमकर बुरा भला कहा।

ग़ौरतलब है कि अमरीका ने दाइश से लड़ने के बहाने सीरिया के कुर्द बहुल इलाक़े उत्तरी सीरिया में ग़ैर क़ानूनी रूप से अपने सैनिक तैनात कर रखे थे।

हाल ही में कुर्द लड़ाकों के ख़िलाफ़ तुर्की के सैन्य ऑप्रेशन से ठीक पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने उत्तरी सीरिया से अपने सैनिकों को निकालने का एलान कर दिया था।

ट्रम्प के इस फ़ैसले से कुर्द बहुत नाराज़ हैं और उनका कहना है कि अमरीका ने उनके साथ विश्वासघात किया है और उन्हें तुर्की के रहमो करम पर छोड़ दिया है। msm