इराक़, प्रदर्शनकारियों से आयतुल्लाह सीस्तानी की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80659-इराक़_प्रदर्शनकारियों_से_आयतुल्लाह_सीस्तानी_की_अपील
इराक़ के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली सीस्तानी ने देश में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों से सरकार विरोधी प्रदर्शनों को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २५, २०१९ १५:४८ Asia/Kolkata
  • इराक़, प्रदर्शनकारियों से आयतुल्लाह सीस्तानी की अपील

इराक़ के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली सीस्तानी ने देश में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों से सरकार विरोधी प्रदर्शनों को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की है।

पवित्र शहर कर्लबा में जुमे की नमाज़ के संबोधन में आयतुललाह सीस्तानी के प्रतिनिधि शेख़ अब्दुल मेहदी कर्बलाई ने कहाः देश में वास्तविक सुधार और परिवर्तन शांतिपूर्ण मार्ग से होने चाहिए।

उन्होंने कहाः इराक़ के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु का मानना है कि हिंसा से एक बार फिर देश में विदेशी शक्तियों को हस्तक्षेप का मौक़ा मिल जाएगा।

अल-कर्बलाई का कहना था कि आयतुल्लाह सीस्तानी ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाने को हराम क़रार दिया है और प्रदर्शनकारियों से सिफ़ारिश की है कि सुरक्षा बलों पर हमला करने से बचें।

कर्बला के इमामे जुमा ने आयतुल्लाह सीस्तानी का बयान पढ़कर सुनाया, जिसमें उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर बल दिया है और इराक़ी सुरक्षा बलों से कहा है कि उन्हें प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा को हर हाल में सुनिश्चित बनाया चाहिए। msm