उत्तरी बग़दाद में अमरीकी सैन्य छावनी पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80778-उत्तरी_बग़दाद_में_अमरीकी_सैन्य_छावनी_पर_हमला
इराक़ में एक सैन्य छावनी पर मॉर्टर गोलों के तीन राउंड से हमला हुआ जहां अमरीकी सैनिक तैनात हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०१९ ०५:३९ Asia/Kolkata
  • उत्तरी बग़दाद में अमरीकी सैन्य छावनी पर हमला

इराक़ में एक सैन्य छावनी पर मॉर्टर गोलों के तीन राउंड से हमला हुआ जहां अमरीकी सैनिक तैनात हैं।

इराक़ी सुरक्षा सूत्र के हवाले से रिपोर्ट के मुताबिक़, यह छावनी राजधानी बग़दाद के उत्तर में स्थित है जिस पर मॉर्टर गोलों से हमला हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक़ यह हमला सोमवार को बग़दाद के उत्तर में स्थित ताइजी छावनी पर हुआ। मॉर्टर गोलों के 2 राउंड छावनी के भीतर गिर कर विस्फोटित हुए जबकि तीसरा राउंड छावनी के बाहर गिरा लेकिन विस्फोटित नहीं हुआ। इस सूत्र ने इस हमले में संभावित जानी व माली नुक़सान का उल्लेख नहीं किया।  

रिपोर्ट मिलने तक किसी व्यक्ति या गुट ने अमरीकी सैनिकों की छावनी पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब राजधानी बग़दाद सहित इराक़ के बड़े शहरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन की लहर जारी है।

सोमवार को इससे पहले राजधानी बग़दाद में कर्फ़्यू लगा दिया गया। इराक़ में सरकार विरोधी प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा।

यह कर्फ़्यू, राजधानी बग़दाद सहित दक्षिणी इराक़ के शहरों में होने वाले प्रदर्शनों में छात्रों और स्कूली बच्चों के शामिल होने के बाद लगाया गया है।(MAQ/N)