इराक़ः प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण करने वाले कई आतंकवादी गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80852-इराक़ः_प्रदर्शनकारियों_पर_आक्रमण_करने_वाले_कई_आतंकवादी_गिरफ़्तार
इराक़ में प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण करने वाले आतंकवादी गिरफ़्तार किये गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१९ १२:१३ Asia/Kolkata
  • इराक़ः प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण करने वाले कई आतंकवादी गिरफ़्तार

इराक़ में प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण करने वाले आतंकवादी गिरफ़्तार किये गए।

बग़दाद में तैनात दंगा निरोधक फोर्स के कमांडर "क़ैस अलमुहम्मदावी" ने बताया कि कई ऐसे आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया गया है जिन्होंने बग़दाद के कई क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों की हत्याएं कीं।  उन्होंने बताया कि इन आतंकवादियों ने कई प्रदर्शनकारियों की हत्याएं की हैं।  इस कमांडर ने इराक़ी जनता से मांग की है कि वे कर्फ्यू के नियमों का ध्यान रखें।  ज्ञात रहे कि हालिया कुछ दिनों के दौरान इराक़ के कुछ शहरों में सरकारी भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को लेकर प्रदर्शन किये गए जिनमें अनेक प्रदर्शनकारी मारे गए।

उल्लेखनीय है कि प्रमाणों से पता चलता है कि इराक़ में जारी प्रदर्शनों को हिंसक बनाने में विदेशी शक्तियों का हाथ है जो जनप्रदर्शन से अवैध लाभ उठाने का प्रयास कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इराक़ में प्रदर्शनों से संबंधित सोशल मीडिया पर जारी होने वाले 80 प्रतिशत मैसेज सऊदी उपभोगताओं या सोशल मीडिया रिपोर्टों द्वारा भेजे गये हैं।