रूस ने सीरिया में भेजे अतिरिक्त सैनिक और सैन्य उपकरण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80885-रूस_ने_सीरिया_में_भेजे_अतिरिक्त_सैनिक_और_सैन्य_उपकरण
रूस की सेना ने उत्तरी सीरिया के लिए अपने सैकड़ों सैनिक और बक्तरबंद गाड़ियां भेजी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१९ १३:१९ Asia/Kolkata
  • रूस ने सीरिया में भेजे अतिरिक्त सैनिक और सैन्य उपकरण

रूस की सेना ने उत्तरी सीरिया के लिए अपने सैकड़ों सैनिक और बक्तरबंद गाड़ियां भेजी हैं।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस ने अपने 300 सैनिकों और 20 से अधिक बक्तरबंद गाड़ियों को सीरिया भेजा है।  यह रूसी सैनिक अपने सैन्य उपकरणों के साथ उत्तरी सीरिया में तैनात होंगे जहां पर रूस ने तुर्की से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर गशत लगाने की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।  रूस के सैनिक इस क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 150 किलोमीटर में गशत लगाएंगे।

ज्ञात रहे कि 22 अक्तूबर को रूस के सूची नगर में रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान के बीच हुए समझौते के आधार पर उत्तरी सीरिया में रूस और तुर्की की संयुक्त सैन्य गशत होगी।  यह समझौता 9 अक्तूबर को तुर्की की सेना द्वारा उत्तरी सीरिया के कुर्दों के विरुद्ध आरंभ किये गए सैन्य हमले के समाप्त हो जाने के बाद हुआ है।