इराकी सेनाध्यक्ष ने दी हंगामा करने वालों को कड़ी चेतावनी
इराक़ की सशस्त्र सेना के सुप्रीम कमांडर ने कहा है कि कुछ लोग, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प कराने की कोशिश कर रहे हैं।
अब्दुलकरीम खलफ ने कहा कि सशस्त्र सेना की ज़िम्मेदारी, प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा है और कुछ लोग और कुछ संचार माध्यम, देश में अशांति और हंगामा पैदा करना चाहते हैं।
उन्होंने शुक्रवार को बगदाद में होने वाले प्रदर्शनों के दौरान, प्रदर्शनकारियों के हताहत और घायल होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि बगदाद के " अस्सक" इलाक़े में किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई।
कुछ संचार माध्यमों ने दावा किया था कि शुक्रवार को बगदाद में होने वाले प्रदर्शनों में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।
इराक़ में गत 25 अक्तूबर से प्रदर्शनों का आरंभ हुआ है। प्रदर्शन, देश में बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आरंभ हुआ था किंतु बाद में जांच से सिद्ध हो गया कि प्रदर्शनों के पीछे विदेशी शक्तियों का हाथ है। (Q.A.)