यमन पर सऊदी युद्धक विमानों की भारी बमबारी!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80972-यमन_पर_सऊदी_युद्धक_विमानों_की_भारी_बमबारी!
सऊदी अरब गठबंधन ने यमन पर गत 48 घंटों के दौरान भारी बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०१९ ०४:२० Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊदी युद्धक विमानों की भारी बमबारी!

सऊदी अरब गठबंधन ने यमन पर गत 48 घंटों के दौरान भारी बमबारी की है।

यमनी सेना के प्रवक्ता ने रविवार की रात बताया है कि सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने देश के उत्तरी भाग पर व्यापक रूप से बमबारी की है। 

यहया सरी ने बताया है कि सऊदी गठबंधन के विमानों ने गत 48 घंटों के दौरान " सादा" और " हिज्जा" प्रान्तों पर 150 बार से अधिक बमबारी की है जिसके दौरान दसियों आम नागरिक मारे गये और घायल हुए। 

सऊदी अरब ने मार्च 2015 से यमन पर हमले आरंभ किये जो अब तक जारी हैं। 

यमन पर सऊदी अरब और उसके घटकों के हमलों में अब तक 16 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और दसियों हज़ार घायल हुए हैं। 

सऊदी हमले  की वजह से बेहद गरीब अरब देश में भुखमरी फैल गयी। (Q.A.)