इराक़, कर्बला में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर पथराव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80991-इराक़_कर्बला_में_ईरानी_वाणिज्य_दूतावास_पर_पथराव
इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास पर रविवार की रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Nov ०४, २०१९ १४:४९ Asia/Kolkata
  • इराक़, कर्बला में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर पथराव

इराक़ के पवित्र नगर कर्बला में स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास पर रविवार की रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार रविवार की रात अज्ञात शरारती तत्व कर्बला में स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास के सामने जमा हुए और पथराव करके ईरानी वाणिज्य दूतावास को नुक़सान पहुंचाने का प्रयास किया।

घटना के बाद पुलिस का कहना है कि ईरानी वाणिज्य दूतावास के आसपास हालात सामान्य हैं और वहां पर शांति है।

ज्ञात रहे कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पिछले दिनों के दौरान इराक़ के विभिन्न शहरों में सरकारी संस्थाओं और सुरक्षा बलों पर हमले किए। इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के हमले, जनता में मतभेद डालने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।

इराक़ की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता अब्दुल करीम ख़लफ़ ने कहा कि कुछ लोग और मीडिया सूत्र, अफ़वाह फैलाने और देश में मतभेद और दंगा फ़साद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। (AK)