इराक़, अमरीकी सैनिकों पर रॉकेटों से हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81141-इराक़_अमरीकी_सैनिकों_पर_रॉकेटों_से_हमला
इराक़ में अमरीकी सैनिकों के एक अड्डे पर 17 रॉकेटों फ़ायर कि गए हैं, जिससे सैन्य अड्डे को नुक़सान पहुंचने की ख़बर है, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०९, २०१९ ०७:५१ Asia/Kolkata
  • इराक़, अमरीकी सैनिकों पर रॉकेटों से हमला

इराक़ में अमरीकी सैनिकों के एक अड्डे पर 17 रॉकेटों फ़ायर कि गए हैं, जिससे सैन्य अड्डे को नुक़सान पहुंचने की ख़बर है, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इराक़ के उत्तर में क़य्यारह क़स्बे के निकट स्थित सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर यह रॉकेट फ़ायर गिए गए।

इस हमले की अभी तक किसी ने ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।

क़य्यारह क़स्बे को इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने 2016 में दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया था।

ग़ौरतलब है कि अमरीका ने 2003 में इराक़ पर हमला करके इस अरब देश पर क़ब्ज़ा कर लिया था, लेकिन इराक़ी जनता के कड़े प्रतिरोध के कारण 2011 में अमरीका ने अपने सैनिकों को इस देश से निकाल लिया था।

लेकिन 2014 में दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई के बहाने अमरीका ने एक बार फिर इराक़ में अपने सैनिकों की तैनाती कर दी, जिसका इराक़ी जनता कड़ा विरोध कर रही है। msm