उत्तरी सीरिया पर फिर किया तुर्की ने हमला
तुर्की के युद्धक विमानों ने उत्तरी सीरिया पर फिर बमबारी की है।
सीरिया के सूत्रों का कहना है कि तुर्की के युद्धक विमानों ने रविवार को उत्तरी सीरिया के हसका प्रांत के कुछ क्षेत्रों पर बमबार की। इन सूत्रों के अनुसार तुर्की के युद्धक विमानों की ओर से यह बमबारी हसका के रासुलएन क्षेत्र के गांव पर की गई। इसी बीच सीरिया के रासुलएन नगर के अलअसदिया गांव में बारूदी सुरंग का विस्फोट हुआ है। इसी बीच सीरिया की सेना ने तुर्की समर्थित तत्वों से सीरिया के कुछ क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने का काम तेज़ कर दिया है।
दूसरी ओर रूस के सूत्रों ने उत्तरी सीरिया में अमरीकी टैंकों और बक्तरबंद गाड़ियों की गतिविधियों की सूचना दी है। रूसी सूत्रों के अनुसार क़सरक छावनी के पास वाले मार्ग पर अमरीकी सैनिकों की गतिविधियों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।