अमरीका ने की इराक़ में चुनाव की मांग
Nov ११, २०१९ १२:४० Asia/Kolkata
अमरीका ने इराक़ में तत्काल चुनाव कराए जाने की मांग की है।
वाइट हाउस ने इराक़ की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इराक़ की चुनावी प्रक्रिया में सुधार और वहां पर तुरन्त चुनाव कराए जाएं।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार वाइट हाउस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हिंसा को रोका जाए और चुनावी नियमों में सुधार करके इराक़ में मध्यावधि चुनाव कराए जाएं। इसी बीच इराक़ की सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से कुछ प्रस्ताव दे चुकी है। ज्ञात रहे कि बहुत से राजनैतिक विशलेषकों का मानना है कि अमरीका और ज़ायोनी शासन, इराक़ की वर्तमान स्थिति का दुरूपयोग करके अपने हित साध रहे हैं।
टैग्स