इराक़ी जनता, अमरीकी षडयंत्रों से होशियार रहेः मुक़तदा सद्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81288-इराक़ी_जनता_अमरीकी_षडयंत्रों_से_होशियार_रहेः_मुक़तदा_सद्र
सद्र धड़े के प्रमुख ने इराक़ियों से कहा है कि वे अमरीका और अन्य विदेशी तत्वों की चालों और उनके षडयंत्रों से होशियार रहें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०१९ १३:५४ Asia/Kolkata
  • इराक़ी जनता, अमरीकी षडयंत्रों से होशियार रहेः मुक़तदा सद्र

सद्र धड़े के प्रमुख ने इराक़ियों से कहा है कि वे अमरीका और अन्य विदेशी तत्वों की चालों और उनके षडयंत्रों से होशियार रहें।

मुक़तदा सद्र ने इराक़ी सुरक्षाबलों से कहा है कि वे प्रदर्शनकारियों पर हमले न करें बल्कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का दुरूपयोग करने वाले उपद्रवियों की पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार करें।मुक़तदा सद्र इससे पहले भी अमरीका की ओर से इराक़ के हालिया परिवर्तनों के दुरूपयोग के प्रति इराक़ियों को सचेत कर चुके हैं।  उन्होंने कहा कि इराक़ी जनता वाशिग्टन को इस बात की कभी अनुमति नहीं देगी कि वह इराक़ को सीरिया में परिवर्तित कर दे।

सद्र धड़े के प्रमुख मुक़तदा सद्र का कहना है कि देश की संसद को मूलभूत सुधार करना चाहिए जिसमें सबसे महत्वपूर्ण चुनाव आयोग में बदलाव, कुछ चुनावी क़ानूनों में परिवर्तन और संविधान के कुछ क़ानूनों के अनुच्छेदों को बदलना है।