सीरिया, अमरीकी सैन्य कारवां तेल के कुओं पर फिर तैनात
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81416-सीरिया_अमरीकी_सैन्य_कारवां_तेल_के_कुओं_पर_फिर_तैनात
अमरीका की एक सैन्य टुकड़ी पूर्वोत्तरी सीरिया के क़ामेश्ली शहर में घुस गयी है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Nov १७, २०१९ १५:१९ Asia/Kolkata
  • सीरिया, अमरीकी सैन्य कारवां तेल के कुओं पर फिर तैनात

अमरीका की एक सैन्य टुकड़ी पूर्वोत्तरी सीरिया के क़ामेश्ली शहर में घुस गयी है।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यह अमरीकी सैन्य कारवां इराक़ी कुर्दिस्तान से सीरिया के हस्का प्रांत के क़ामेश्ली शहर में घुस गया। तीन दिन पहले भी अमरीका का एक सैन्य कारवां पूर्वोत्तरी सीरिया के तेल के कुओं के निकट तैनात हुआ था।

सीरिया से अमरीकी सैनिकों के निकलने की घोषणा के बावजूद अमरीका, सीरिया और इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्रों के निकट स्थित तनफ़ सैन्य अड्डे पर अपना क़ब्ज़ा बनाए रखना चाहता है और उसने सीरिया की आयल फ़ील्ड को आतंकवादियों के नियंत्रण से बचाने के बहाने अपने सैनिक तैनात कर दिए हैं।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने अभी हाल ही में अमरीका को नाज़ी जर्मनी के समान क़रार देते हुए कहा था कि वाशिंग्टन सीरिया का तेल चोरी करना चाहता है। (AK)