प्रतिरोध के हथियार ही युद्ध विराम की एकमात्र गैरेंटी हैं
फ़िलिस्तीन के जनप्रतिरोध मोर्च के प्रवक्ता का कहना है कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के साथ युद्ध विराम की एकमात्र गैरेटी, प्रतिरोध के हथियार हैं।
फ़िलिस्तीन के जनप्रतिरोध मोर्चे के प्रवक्ता ख़ालिद अलअज़बत ने लेबनान की अलअहद वेबसाइट से बात करते हुए इस बात पर बल दिया कि प्रतिरोध पूरी तैयारी के साथ हालात पर नज़र रखे हुए है।
उनका कहना था कि ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों को आम नागरिकों पर हमला न करने, किसी भी प्रकार के हमले को पूरी तरह रोकने और ग़ज़्ज़ा पट्टी के परिवेष्टन को तोड़ने के लिए कार्यवाहियां शुरु करने जैसी प्रतिरोध की शर्तों पर प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
फ़िलिस्तीन के जनप्रतिरोध मोर्चे के प्रवक्ता ने यह बयान करते हुए कि ज़ायोनी सैनिक, प्रतिरोध के निशाने पर हैं, कहा कि प्रतिरोध की प्राथमिकता आम नागरिकों की रक्षा करना है और यदि इस रेड लाइन का उल्लंघन किया गया तो परिणामों की सारी ज़िम्मेदारी ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों की होगी। (AK)