सीरिया का तेल चुरा कर कहां पहुंचाया जा रहा है?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81469-सीरिया_का_तेल_चुरा_कर_कहां_पहुंचाया_जा_रहा_है
सीरिया का तेल चुरा कर इस्राईल पहुंचाया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १९, २०१९ १७:२५ Asia/Kolkata
  • सीरिया के हस्का प्रांत के अलक़हतानिया क़स्बे में एक खेतिहर भूमि में ऑयल फ़ील्ड
    सीरिया के हस्का प्रांत के अलक़हतानिया क़स्बे में एक खेतिहर भूमि में ऑयल फ़ील्ड

सीरिया का तेल चुरा कर इस्राईल पहुंचाया जा रहा है।

सीरियाई कुर्दों की फ़ोर्स सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्स ने उत्तरी सीरिया में तेल के दसियों कुओं से तेल निकालकर इस्राईल पहुंचाने का अधिकार एक ज़ायोनी कंपनी को दे दिया है।

रायुल यौम अख़बार के मुताबिक़, सीरियन डेमोक्रेटिकड फ़ोर्स, जिसे वर्षों से अमरीका का समर्थन हासिल है, सीरिया के पूर्वी फ़ुरात के इलाक़े के तेल को चुरा कर जॉर्डन के सहयोग से इस देश की ज़मीन से अतिग्रहणकारी इस्राईली शासन को भेज रही है।

इस्राईली व्यापारी मोर्दख़ाय ख़ाना ने ज़ायोनी अख़बार इस्राईल ह्यूम से इंटरव्यू में कहा कि उनकी कंपनी ग्लोबल डेव्लपमंट कॉर्पोरेशन और उत्तरी सीरिया के कुर्दों के बीच यह समझौता हुआ है।

ग़ौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कई दिन पहले सीरिया में तेल के कुओं की रक्षा के लिए 800 अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए अमरीकी तेल कंपनियों से उक्त कुओं से तेल निकालने के लिए कहा था।

यह ऐसी हालत में है कि सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद ने अमरीका को जर्मनी के नाज़ियों से उपमा देते हुए कहा कि वॉशिंग्टन सीरिया के तेल की चोरी कर रहा है।

सीरिया के ज़्यादातर तेल और गैस के मैदान शुरु में आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े में चले गए थे लेकिन लगभग 2 साल से जबसे दाइश की हार हुयी है, इन मैदानों पर सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ का क़ब्ज़ा हो गया है जिसे अमरीका का समर्थन हासिल है।(MAQ/N)