अलख़लील शहर में छात्रों पर इस्राईली सैनिकों का हमला, दर्जनों घायल
पश्चिमी जार्डन के शहर अलख़लील पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में दसियों फ़िलिस्तीनी छात्र घायल हो गये।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने अलख़लील शहर में एक शिक्षण केन्द्र के निकट हमला करके छात्रों पर आंसू गैस के गोले दाग़े जिसके परिणाम में दसियों छात्रों और नागरिकों का दम घुटने लगा।
अलख़लील शहर के दक्षिणी मोहल्लों के स्कूल ज़ायोनी सैनिकों और यहूदी बस्तियों के निवासियों के हाथों निशाना बनाए जा रहे हैं जबकि अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के निकलने के बाद इस क्षेत्र में आबाद फ़िलिस्तीनियों को हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है।
2 लाख से अधिक फ़िलिस्तीनी और लगभग 400 यहूदी बस्तियों के निवासी अलख़लील में आबाद हैं। ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनियों की धरती पर क़ब्ज़ा जारी रखते हुए अलख़लील शहर में भी अपने प्रयास तेज़ कर दिए हैं। (AK)