फ़िलिस्तीन, युद्ध विराम का उल्लंघन, हमले में तीन फ़िलिस्तीनी घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81663-फ़िलिस्तीन_युद्ध_विराम_का_उल्लंघन_हमले_में_तीन_फ़िलिस्तीनी_घायल
जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में कम से कम तीन फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २६, २०१९ २०:३० Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन, युद्ध विराम का उल्लंघन, हमले में तीन फ़िलिस्तीनी घायल

जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में कम से कम तीन फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने मंगलवार को पश्चिमी जार्डन के शहर बैते लहम पर हमला किया और फ़िलिस्तीनी युवाओं का अपहरण करने का प्रयास किया।

मौक़े पर मौजूद फ़िलिस्तीनी नागरिकों ने प्रतिरोध का प्रदर्शन करते हुए ज़ायोनियों को रोकने का प्रयास किया किन्तु इस्राईली सेना ने उन पर फ़ायरिंग कर दी। ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में तीन फ़िलिस्तीनी घायल हो गये।

इसके बाद इस्राईली सैनिकों ने दो फ़िलिस्तीनी युवाओं का अपहरण करके अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया। 

ज़ायोनी शासन अपने विस्तारवादी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर हमले करती रहती है जिसका मक़सद फ़िलिस्तीनियों को भयभीत करना और क्षेत्र से जबरी पलायन पर विवश करना है। 

एक और सूचना के अनुसार ज़ायोनी बस्तियों के निवासियों ने पश्चिमोत्तरी नाब्लस के गांव सबस्तिया में फ़िलिस्तीनियों के खेतों पर हमला करके ज़ैतून के पेड़ों को आग लगा दी। (AK)