हस्का में तुर्क सेना को पहुंचा नुक़सान, कई सैनिक मारे गए
पूर्वोत्तरी सीरिया में कई तुर्क सैनिक मारे गए।
न्यूज़ एजेंसी साना के मुताबिक़, शनिवार की रात कत पूर्वोत्तरी सीरिया के हस्का प्रांत के रासुल-ऐन शहर के निकट एक धमाका हुआ जिसमें कई तुर्क सैनिक मारे गए।
रिपोर्ट के मुताबिक़, यह धमाका रासुल-ऐन शहर के तल-हलफ़ में इलाक़े में एक इमारत में हुआ जिसमें कई तुर्क सैनिक और उसके किराए के कई सैनिक मारे गए।
तल-हलफ़, सीरिया-तुर्की की संयुक्त सीमा पर स्थित है।
तुर्क सेना ने राष्ट्रपति अर्दोग़ान के आदेश पर, 9 अक्तूबर 2019 को आतंकवाद से मुक़ाबला और सीरिया-तुर्की सीमा से कुर्द छापामारों के सफ़ाए के नाम पर जिसे अंकारा आतंकी कहता है, 8 दिन तक हमले किए। इस हमले को अमरीकी सरकार की ओर से भी हरी झंडी मिली थी।
सीरिया पर तुर्की के सैन्य हमले की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी आलोचना हुयी थी।
तुर्क सेना पिछले 3 साल में कई बार सीरिया की भूमि पर हमले कर चुकी है।(MAQ/N)