ज़ायोनी कालोनियों का निर्माण अमेरिकी समर्थन का नतीजा हैः उरैक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i81813-ज़ायोनी_कालोनियों_का_निर्माण_अमेरिकी_समर्थन_का_नतीजा_हैः_उरैक़ात
ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री ने अलख़लील नगर के केन्द्र में एक नये जायोनी कस्बे के निर्माण की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०२, २०१९ ०५:४१ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी कालोनियों का निर्माण अमेरिकी समर्थन का नतीजा हैः उरैक़ात

ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री ने अलख़लील नगर के केन्द्र में एक नये जायोनी कस्बे के निर्माण की सूचना दी है।

फ़िलिस्तीन मुक्ति मोर्चा की संचालन समिति के सचिव ने कहा है कि अलख़लील नगर में नई कालोनियों के निर्माण पर आधारित ज़ायोनी शासन का निर्णय अमेरिकी सरकार के समर्थन का परिणाम है।

साएब उरैक़ात ने कहा कि इसके बाद जायोनी शासन का दूसरा क़दम पश्चिमी किनारे का इस्राईल में विलय होगा। उन्होंने विश्व समुदाय का आह्वान किया है कि वह ज़ायोनी शासन द्वारा ग़ैर कानूनी कालोनियों के निर्माण की भर्त्सना और पूरी तरह उसका बहिष्कार करे।

ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री ने अलख़लील नगर के केन्द्र में एक नये जायोनी कस्बे के निर्माण की सूचना दी है। ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री के नये फैसले की सूचना उस समय आ रही है जब अभी हाल ही में अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि वाशिंग्टन इस्राईल द्वारा पश्चिमी किनारे पर ज़ायोनी कालोनियों के निर्माण को ग़ैर कानूनी नहीं मानता।

जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिका, यूरोप और पश्चिमी देशों और इसी प्रकार क्षेत्र के कुछ देशों द्वारा इस्राईल के समर्थन के कारण वह फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ अपराधों में किसी प्रकार के संकोच से काम नहीं लेता है और इसी समर्थन के कारण किसी प्रकार के भय के बिना वह फ़िलिस्तीनियों की अतिग्रहित भूमियों में धड़ल्ले से ज़ायोनी कालोनियों का निर्माण कर रहा है और इस पर आपत्ति जताने वालों के विरुद्ध हिंसात्मक कार्यवाही भी करता है।

इन टीकाकारों का मानना है कि ज़ायोनी शासन के प्रति अमेरिका और कुछ देशों का समर्थन ही फिलिस्तीनी जनता पर अत्याचारों और अपराधों के जारी रहने का कारण है और जब तक इस्राईल के समर्थक देशों के नीतियों में बदलाव नहीं आता तब तक फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ होने वाले अपराधों के बंद होने की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। MM