यमन में 5 बेगुनाह बच्चे हुए शहीद
यमन में 5 बेगुनाह बच्चों की उस गोले के फटने से शहादत हो गयी जो हमलावर सऊदी घटक फ़ोर्स की बम्बारी में नहीं फटा था।
अलमसीरा टीवी चैनल के मुताबिक़, मंगलवार को यमन के हुदैदा प्रांत के दुरैहमी ज़िले के अलमुन्क़िम गांव में यह घटना घटी। इस घटना में 1 बच्चा घायल भी हुआ है।
शुक्रवार को हुदैदा प्रांत के बैतुल फ़क़ीह ज़िले के अलजाहुल आला इलाक़े में सऊदी सेना ने हवाई हमला किया था जिसमें 1 बच्चा शहीद और 4 लोग घायल हुए थे।
यमन पर सऊदी अरब ने अमरीका और यूएई के समर्थन से मार्च 2015 से हमले शुरु किए। सऊदी अरब ने यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है जिसकी वजह से बेगुनाह यमनी जनता को खाने पीने की चीज़ों और दवाओं के गंभीर संकट का सामना है।
यमनी जनता की हमलावर सऊदी अरब के ख़िलाफ़ दृढ़ता के नतीजे में यह देश यमन में अपना कोई भी लक्ष्य साधने में नाकाम रहा है। (MAQ/N)