सीरिया के पश्चिमोत्तर में मारे गये कई आतंकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i8209-सीरिया_के_पश्चिमोत्तर_में_मारे_गये_कई_आतंकी
सीरिया के लाज़ेक़िया प्रांत में दाइश और नुस्रा फ़्रंट के कई आतंकी मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr १९, २०१६ १६:४९ Asia/Kolkata
  • सीरिया के पश्चिमोत्तर में मारे गये कई आतंकी

सीरिया के लाज़ेक़िया प्रांत में दाइश और नुस्रा फ़्रंट के कई आतंकी मारे गये हैं।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना और स्वयंसेवी बलों ने मंगलवार को लाज़ेक़िया की कुछ चेक पोस्टों पर आतंकियों के हमलों को विफल बना दिया। इस दौरान कई आतंकियों को ढेर करके उनके सैन्य उपकरणों को तबाह कर दिया गया।

उत्तरी लाज़ेक़िया के क्षेत्र में नुस्रा फ़्रंट और अन्य आतंकी गुट तैनात हैं। सीरिया के उत्तरी प्रांत हलब में भी, सीरिया की सेना के हमलों में नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों की हथियारों और सैन्य उपकरणों से लदी एक गाड़ी तबाह हो गई। सीरिया की सेना ने इसी प्रकार हमा प्रांत के पश्चिमोत्तरी क्षेत्रों में हमला करके आतंकियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है।

ज्ञात रहे कि सीरिया में पिछले 27 फ़रवरी से संघर्ष विराम लागू है अलबत्ता इससे दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसी आतंकी गुटों को अलग रखा गया है। ईरान ने सीरिया में जारी संघर्ष विराम का समर्थन करते हुए कहा कि वह सीरिया के संकट के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है। (AK)