लेबनान और हिज़बुल्लाह के विरुद्ध दबाव जारी रखेंगेः पोम्पियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82184-लेबनान_और_हिज़बुल्लाह_के_विरुद्ध_दबाव_जारी_रखेंगेः_पोम्पियो
अमरीका के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि हिज़बुल्लाह और लेबनान के विरुद्ध दबाव आगे भी जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०१९ ११:११ Asia/Kolkata
  • लेबनान और हिज़बुल्लाह के विरुद्ध दबाव जारी रखेंगेः पोम्पियो

अमरीका के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि हिज़बुल्लाह और लेबनान के विरुद्ध दबाव आगे भी जारी रहेगा।

माइक पोम्पियो ने हिज़बुल्लाह और लेबनान के विरुद्ध दबाव की बात करते हुए कहा कि अमरीका, लेबनान तथा हिज़बुल्लाह का मुक़ाबला करने के लिए हर संसाधन का प्रयोग करेगा।  अमरीकी विदेशमंत्री के मध्यपूर्व मामलों के सलाहकार  David Schenker डेविड शेंकर ने शुक्रवार की रात को कहा कि वाशिग्टन, हिज़बुल्लाह के वित्तीय एवं आर्थिक समर्थकों पर भी प्रतिबंध लगाएगा।  इससे पहले अमरीकी वित्तमंत्रालय कई बार हिज़बुल्लाह के लोगों को प्रतिबंधित कर चुका है।

ज्ञात रहे कि जब से लेबनान के हिज़बुल्लाह संगठन ने क्षेत्र के आतंकवादी गुटों से मुक़ाबला आरंभ किया है तबसे अमरीका और ज़ायोनी शासन ने मिलकर हिज़बुल्लाह के विरुद्ध दबाव में वृद्धि कर दी है।