ग़ज़्ज़ा में इस्राईली जासूस को सज़ाए मौत
ग़ज़्ज़ा पट्टी में इस्राईल के पांच जासूसों को सज़ाए मौत सुनाई गई है।
तसनीम न्यूज़ एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि फ़िलिस्तीनी अदालत में एक सैन्य अधिकारी ने घोषणा की है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी की अदालत ने इस क्षेत्र के तीन निवासियों तथा ग़ज़्ज़ा केन्द्र के नसीरात कैंप के दो लोगों को जासूसी के आरोप में मौत की सज़ा सुनाई है। हालिया दिनों में ग़ज़्ज़ा में कई जासूसी को सज़ाए मौत दी गयी है।
ज़ायोनी शासन हर हमले से पहले ग़ज़्ज़ा में मौजूद अपने जासूसों की सहायता से प्रतिरोधकर्ताओं के ठिकानों की जानकारी एकत्रित करता है और उसके बाद परिवेष्टन का शिकार इस क्षेत्र पर हमले करता है।
आधिकारिक रिपोर्टों में बताया गया है कि कुछ अरब देशों की ओर से ग़ज़्ज़ा के प्रतिरोधकर्ता गुटों के अधिकारियों को उपहार में दी गई गाड़ियों के साइलेंसर लगे हुए जिसके आधार पर इस्राईल इन अधिकारियों की बड़ी सरलता से टारगेट किलिंग करता है। (AK)