अर्दोग़ान की चेतावनी से घबराया अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82278-अर्दोग़ान_की_चेतावनी_से_घबराया_अमरीका
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने धमकी दी है कि उनके देश में मौजूद इंजरलीक और कूरेजीक सैन्य छावनियों को बंद किया जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०१९ १४:२५ Asia/Kolkata
  • अर्दोग़ान की चेतावनी से घबराया अमरीका

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने धमकी दी है कि उनके देश में मौजूद इंजरलीक और कूरेजीक सैन्य छावनियों को बंद किया जा सकता है।

अर्दोग़ान की इस धमकी के बाद अमरीकी अधिकारियों में चिंता फैल गई है।  इसी बीच अमरीका के रक्षामंत्री ने कहा है कि इंजरलीक सैन्य छावनी के बारे में वे तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान से बात करना चाहते हैं।

न्यूयार्क टाइम्य के अनुसार मार्क स्पर का कहना है कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि इंजरलीक सैन्य छावनी को बंद करने के बारे में तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान कितना गंभीर हैं जहां पर अमरीका के न्यूक्लीयर वाॅरहेड्स रखे हुए हैं।  अमरीकी रक्षामंत्री ने आगे कहा कि अगर इस बारे में तुर्की के राष्ट्रपति वास्तव में गंभीर हैं तो फिर इस मुद्दे को नेटो में उठाया जाए।

ज्ञात रहे कि अमरीकी कांग्रेस में उस्मानी काल में आर्मीनियन जनसंहार के बारे में प्रस्ताव पारित होने के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने धमकी दी है कि देश में मौजूद इंजरलीक और कूरेजीक सैन्य छावनियों को अमरीकियों के लिए बंद किया जा सकता है।  अर्दोग़ान ने इस प्रस्ताव को राजनीति से प्रेरित बताया।