अंकारा, वॉशिंग्टन को जवाब देने में सक्षम हैः तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82297-अंकारा_वॉशिंग्टन_को_जवाब_देने_में_सक्षम_हैः_तुर्की
तुर्की विरोधी अमरीकी कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए तुर्की के विदेशमंत्रालय ने प्रतिक्रिया स्वरूप कहा है कि अंकारा, वॉशिंग्टन को जवाब देने में सक्षम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१९ ०६:५४ Asia/Kolkata
  • अंकारा, वॉशिंग्टन को जवाब देने में सक्षम हैः तुर्की

तुर्की विरोधी अमरीकी कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए तुर्की के विदेशमंत्रालय ने प्रतिक्रिया स्वरूप कहा है कि अंकारा, वॉशिंग्टन को जवाब देने में सक्षम है।

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके धमकी दी है कि वह अमरीकी कार्यवाहियों का जवाब देगा।  मंगलवार को जारी होने वाले तुर्की के बयान में कहा गया है कि अमरीका ने अंकारा के बारे में शत्रुतापूर्ण नीति अपनाई है।  बयान में आया है कि तुर्की की ओर से सभी वचनों के प्रति कटिबद्ध रहने के बावजूद अमरीका ने तुर्की के विरुद्ध शत्रुतापूर्व नीति अपना रखी है।  तुर्की के विदेश मंत्रालय के अनुसार रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीदने के कारण अमरीका की ओर से अंकारा के विरुद्ध प्रतिबंधों की मांग अतार्किक होने के साथ ही शत्रुतापूर्ण भी है।  तुर्की के बयान में कहा गया है कि निःसन्देह अकारा, अमरीका की इस कार्यवाही के बारे में जल्द ही क़दम उठाएगा।

ज्ञात रहे कि अमरीकी सीनेट ने मंगलवार को इस देश का रक्षा बजट पास किया है।  इस बजट में कहा गया है कि रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीदने के कारण तुर्की को एफ-35 युद्धक विमानों की बिक्री रोकी जाती है।