इस समय लेबनान को एकता की ज़रूरतः हस्सान दय्याब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82363-इस_समय_लेबनान_को_एकता_की_ज़रूरतः_हस्सान_दय्याब
लेबनान के नए प्रधानामंत्री हस्सान दय्याब ने कहा है कि वर्तमान समय में देश को एकता की आवश्यकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१९ ०८:४८ Asia/Kolkata
  • इस समय लेबनान को एकता की ज़रूरतः हस्सान दय्याब

लेबनान के नए प्रधानामंत्री हस्सान दय्याब ने कहा है कि वर्तमान समय में देश को एकता की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस समय हमको राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता और शांति की ज़रूरत है।  लेबनानी प्रधानमंत्री हस्सान दय्याब गुरूवार की रात कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, सांसदों तथा गणमान्य लोगों के साथ विचार-विमर्श के बाद मंत्रीमण्डल का गठन किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मैं जनता की भावनाओं का ध्यान रखकर काम करूंगा।  लेबनान के नए प्रधानमंत्री का कहना था कि देश की नई सरकार, जनता की मांगों के अनुरूप होगी जो उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेगी।  उन्होंने कहा कि इस समय लेबनान, एक राष्ट्रीय संकट से गुज़र रहा है एसे में राजनैतिक झगड़ों की ज़रूरत नहीं है।  उनका कहना था कि वर्तमान संकट से निकलने का एकमात्र मार्ग एकता है जिससे देश में शांति स्थापित होगी।

ज्ञात रहे कि लेबनान के वर्तमान प्रधानमंत्री, पहले शिक्षामंत्री रह चुके हैं।  उनकी ज़िम्मेदारी बनती है कि वे अगले दो से तीन सप्ताहों के भीतर लेबनान के नए मंत्रीमण्डल का चयन करें।उल्लेखनीय है कि लेबनान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बाद इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री साद हरीरी को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा था।