फ़िलिस्तीनियों ने किया आईसीसी के निर्णय का स्वागत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82389-फ़िलिस्तीनियों_ने_किया_आईसीसी_के_निर्णय_का_स्वागत
अन्तर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय आईसीसी द्वारा फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध युद्ध अपराध की जांच का फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार ने स्वागत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१९ ०६:१२ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों ने किया आईसीसी के निर्णय का स्वागत

अन्तर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय आईसीसी द्वारा फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध युद्ध अपराध की जांच का फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार ने स्वागत किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय आईसीसी की मुख्य अभियोजक ने शुकर्वार को ग़ज़्ज़ा पट्टी और जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर किये गए युद्ध अपराधों की जांच की घोषणा की है।  आईसीसी की मुख्य अभियोजक "फातो बेनसोदा" द्वारा इस घोषणा के बाद फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

इसी बीच हमास के प्रवक्ता फ़ौज़ी बरहूम ने कहा है कि आईसीसी का निर्णय बताता है कि फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राईल के अत्याचार अब विश्व समुदाय के लिए भी स्पष्ट हो गए हैं।एक अन्य फ़िलिस्तीनी नेता साएब ओरैक़ात ने भी अन्तर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की मुख्य अभियोजक के निर्णय का स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है कि वाइट हाउस के खुले समर्थन के कारण अवैध ज़ायोनी शासन, फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अपराध करता आ रहा है।  ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल के हमलों में अबतक हज़ारों फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हो चुके हैं।