सीरिया, तेल पर क़ब्ज़े के लिए अमरीकी सैनिकों की ताज़ा घुसपैठ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82442-सीरिया_तेल_पर_क़ब्ज़े_के_लिए_अमरीकी_सैनिकों_की_ताज़ा_घुसपैठ
अमरीका ने अपने नियंत्रण वाले सीरियाई आयल फ़ील्ड के क्षेत्रों में अपने सैन्य अड्डे मज़बूत बनाने के लिए एक और सैन्य कान्वाए हसका प्रांत में पहुंच दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०१९ ०८:०८ Asia/Kolkata
  • सीरिया, तेल पर क़ब्ज़े के लिए अमरीकी सैनिकों की ताज़ा घुसपैठ

अमरीका ने अपने नियंत्रण वाले सीरियाई आयल फ़ील्ड के क्षेत्रों में अपने सैन्य अड्डे मज़बूत बनाने के लिए एक और सैन्य कान्वाए हसका प्रांत में पहुंच दिया है।

अमरीका का सैन्य कान्वाय जो सैन्य उपकरणों से लैस है, ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से पूर्वोत्तरी सीरिया के हसका प्रांत में प्रविष्ट हो गया है।

सीरियाई मीडिया सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान हसका प्रांत पहुंचने वाला यह सबसे बड़ा कान्वाए है।

अतिग्रहणकारी अमरीकी सेना, सीरिया का तेल लूटने के लिए पिछले कुछ महीनों के दौरान सैन्य उपकरणों से लैस हज़ारों ट्रक ग़ैर क़ानूनी रास्तों द्वारा हसका शहर रवाना कर चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने अभी हाल ही में सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा है कि अमरीका ने सीरिया के तेल के कुओं पर क़ब्ज़ा कर लिया है और सीरियाई राष्ट्र की आमदनी लूट रहा है और सुरक्षा परिषद ख़ामोश है। (AK)