यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी गठबंधन का एक और ड्रोन मार गिराया
यमनी फ़ोर्सेज़ ने हमलावर सऊदी गठबंधन का एक और जासूसी विमान मार गिराया।
यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह के एंटी एयरक्राफ़्ट सिस्टम ने मंगलवार की रात को सऊदी अरब के दक्षिणी भाग नजरान में इस ड्रोन विमान को मार गिराया।
तस्नीम न्यूज़ के मुताबिक़, यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने बताया कि इस ड्रोन को नजरान के मोरब्बउश शबका इलाक़े में मार गिराया गया।
जब से यमन पर सऊदी गठबधंन के हमले शुरु हुए हैं, उस समय से अब तक यमनी सेना और स्वयंसेवी बल सऊदी अरब और उसके घटकों के दसियों ड्रोन गिरा चुके हैं।
यमन पर सऊदी गठबंधन के हमले 26 मार्च 2015 से जारी हैं। इन हमलों में 16000 से ज़्यादा यमनी हताहत, दसियों हज़ार घायल और दसियों लाख बेघर हुए हैं।
सऊदी गठबंधन ने यमन की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है जिसकी वजह से यमन को खाद्य पदार्थ और दवाओं के संकट का सामना है।
सऊदी गठबंधन यमनी जनता के प्रतिरोध के नतीजे में अब तक अपना कोई भी लक्ष्य यमन में साधने में नाकाम रहा है। (MAQ/N)