सीरिया की भूमि को अतिग्रहणकारियों से स्वतंत्र कराएंगेः बुसैना शाबान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82573-सीरिया_की_भूमि_को_अतिग्रहणकारियों_से_स्वतंत्र_कराएंगेः_बुसैना_शाबान
सीरिया के राष्ट्रपति की राजनीतिक मामलों की सलाहकार बुसैना शाबान ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति राष्ट्रों का सम्मान नहीं करते।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०१९ ११:३८ Asia/Kolkata
  • सीरिया की भूमि को अतिग्रहणकारियों से स्वतंत्र कराएंगेः बुसैना शाबान

सीरिया के राष्ट्रपति की राजनीतिक मामलों की सलाहकार बुसैना शाबान ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति राष्ट्रों का सम्मान नहीं करते।

बुसैना शाबान ने कहा है कि हम सीरिया की धरती को हर अतिग्रहणकारी से स्वतंत्र करवाएंगे।  लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनेल को दिये साक्षात्कार में शाबान ने कहा कि पूरे इतिहास में अमरीका ने सदैव ही राष्ट्रों की संपत्तियों को लूटा है।  उनका कहना था कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प तो स्पष्ट रूप में कहते हैं कि वे सीरिया और इराक़ के तेल पर नियंत्रण चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि ट्रम्प, राष्ट्रों की संप्रभुता का सम्मान नहीं करते और अन्तर्राष्ट्रीय नियमों को अनदेखा करते हैं।

राष्ट्रपति असद की सलाहकार ने बताया कि अमरीका ने सीरिया की संप्रभुता का खुलकर उल्लंघन किया और देश के तेल की चोरी की।  उन्होंने कहा कि तेल और अपने स्रोतो को अमरीका द्वारा लूटे जाने के विरोध में दमिश्क़, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी शिकायत करेगा।