ज़ायोनी युद्ध मंत्री ने हज़रत इब्राहीम के मज़ार का अनादर किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82672-ज़ायोनी_युद्ध_मंत्री_ने_हज़रत_इब्राहीम_के_मज़ार_का_अनादर_किया
इस्राईल के युद्ध मंत्री ने सैकड़ों ज़ायोनियों के साथ मिल कर अलख़लील नगर में ईश्वरीय दूत हज़रत इब्राहीम के मज़ार का अनादर किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३०, २०१९ १६:५२ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी युद्ध मंत्री ने हज़रत इब्राहीम के मज़ार का अनादर किया

इस्राईल के युद्ध मंत्री ने सैकड़ों ज़ायोनियों के साथ मिल कर अलख़लील नगर में ईश्वरीय दूत हज़रत इब्राहीम के मज़ार का अनादर किया है।

नफ़ताली बेनेत सोमवार को अवैध काॅलोनियों में रहने वाले सैकड़ों ज़ायोनियों के साथ अलख़लील नगर में स्थित हज़रत इब्राहीम के मज़ार में पहुंचे। इसके बाद ज़ायोनी सैनिक इस मज़ार में और इसके प्रवेश द्वारा पर तैनात हो गए और उन्होंने किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं दी। हज़रत इब्राहीम के मज़ार के संचालक हफ़्ज़ी अबू उसनैना ने बताया कि इस्राईली सैनिकों ने मज़ार के सभी स्थानों को पूरी तरह से बंद कर दिया और अज़ान प्रसारित करने की अनुमति भी नहीं दी।

 

ज़ायोनी सैनिकों ने इसी तरह वहां पहले से मौजूद पत्रकारों को भी उपस्थिति से रोक दिया और उनके द्वारा लिए गए चित्रों को डिलिट कर दिया। इसके बाद उन्होंने सभी पत्रकारों को बाहर निकाल दिया। इससे पहले भी ज़ायोनी सैनिक कई बार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के मज़ार को बंद कर चुके हैं और उन्होंने अब तक 443 बार वहां से अज़ान के प्रसारण को रोका है। (HN)