साीरिया ने भी ईरान के जवाबी हमले का स्वागत किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i82955-साीरिया_ने_भी_ईरान_के_जवाबी_हमले_का_स्वागत_किया
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने इराक़ में अमरीकी छावनी को निशाना बनाने की आईआरजीसी की जवाबी कार्यवाही का समर्थन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०२० १५:४९ Asia/Kolkata
  • साीरिया ने भी ईरान के जवाबी हमले का स्वागत किया

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने इराक़ में अमरीकी छावनी को निशाना बनाने की आईआरजीसी की जवाबी कार्यवाही का समर्थन किया है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्रालय ने बल देकर कहा है कि सीरिया पूरी तरह से ईरानी राष्ट्र के साथ है और उसका मानना है कि अमरीकी धमकियों के मुक़ाबले में ख़ुद की रक्षा करना ईरान का हक़ है।

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने इसी प्रकार अमरीका को क्षेत्र में तनाव फैलाने का ज़िम्मेदार क़रार दिया। (AK)