पश्चिम एशिया अमरीकी सैनिकों के लिए सुरक्षित नहीं रहेगाः हिज़्बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83030-पश्चिम_एशिया_अमरीकी_सैनिकों_के_लिए_सुरक्षित_नहीं_रहेगाः_हिज़्बुल्लाह
हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि अमरीकी सैनिक सुरक्षित नहीं रहेंगे अगर वे पश्चिम एशिया में लंबे समय तक ठहरे रहे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०२० १२:०५ Asia/Kolkata
  • शैख़ अली दमूश (फ़ाइल फ़ोटो)
    शैख़ अली दमूश (फ़ाइल फ़ोटो)

हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि अमरीकी सैनिक सुरक्षित नहीं रहेंगे अगर वे पश्चिम एशिया में लंबे समय तक ठहरे रहे।

लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन की कार्यकारी परिषद के उप प्रमुख शैख़ अली दमूश ने, ईरानी जनरल क़ासिम सुलैमानी और इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश शाबी के डिप्टी कमान्डर अबू महदी अलमोहन्दिस की हत्या की पृष्ठिभूमि में यह बात कही।

शैख़ अली दमूश ने कहाः अहंकारी अमरीकी प्रशासन को यह बात समझ में आनी चाहिए कि क्षेत्र की जनता के ख़िलाफ़ उसके आतंकवाद और जनरल सुलैमानी और अबू महदी इलमुहन्दिस की हत्या से उसकी निराशा व हार की भरपायी नहीं हो पाएगी। वह अपना रोब और अपने घटको का भरोसा भी खो चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रतिरोध के मोर्चे को डराया नहीं जा सकता बल्कि वह अमरीका के चेहरे से नक़ाब उतार कर क्षेत्र की जनता के सामने उसका अस्ली चेहरा पेश करेगा।

शैख़ अली दमूश ने कहाः जनरल सुलैमानी और अबू महदी अलमुहन्दिस के ख़ून से प्रतिरोध के मोर्चे के लिए जीत का नया क्षितिज खुलेगा। (MAQ/N)