इराक़ में मौजूद विदेशी सैनिकों को हशदुश्शाबी की कड़ी चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83117-इराक़_में_मौजूद_विदेशी_सैनिकों_को_हशदुश्शाबी_की_कड़ी_चेतावनी
इराक़ के स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी ने देश से विदेशी सैनिकों को बाहर निकालने के संसद के फ़ैसले का समर्थन करते हुए विदेशी सैनिकों से मांग की है कि तुरंत इराक़ से बाहर निकल जायें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १४, २०२० ०८:५४ Asia/Kolkata
  • इराक़ में मौजूद विदेशी सैनिकों को हशदुश्शाबी की कड़ी चेतावनी

इराक़ के स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी ने देश से विदेशी सैनिकों को बाहर निकालने के संसद के फ़ैसले का समर्थन करते हुए विदेशी सैनिकों से मांग की है कि तुरंत इराक़ से बाहर निकल जायें।

सोमवार को हशदुश्शाबी के सीनियर कमांडरों ने एक बैठक के बाद एलान किया कि स्वयं सेवी बलों की पहली प्राथमिकता, देश से विदेशी सैनिकों का निष्कासन है।

इस बैठक में देश में बचे-खुचे तकफ़ीरी आतंकवादियों के सफ़ाए पर भी बल दिया गया।

इराक़ी संसद में अलफ़तह गठबंधन के प्रमुख मोहम्मद अल-ग़लबान ने भी विदेशी सैनिकों के निष्कासन पर बल देते हुए कहा है कि अगर अमरीकी सैनिक इराक़ से नहीं निकलेंगे, तो तनाव और हिंसा में वृद्धि होगी।

अमरीकी हमले में इराक़ी और ईरानी वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद, इराक़ी संसद ने देश से विदेशी सैनिकों को बाहर निकालने का बिल पारित किया था, लेकिन वाशिंगटन ने इराक़ से अपने सैनिकों को निकालने से इनकार कर दिया है।

इराक़ में असायब अहले हक़ के महासचिव क़ैस ख़ज़-अली ने भी चेतावनी दी है कि अगर अमरीकी सैनिक देश से नहीं निकलते हैं तो प्रतिरोध के ज़रिए उन्हें इराक़ से खदेड़ा जाएगा। msm