अंसारूल्लाह के हमले में 220 सऊदी एजेन्ट हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83271-अंसारूल्लाह_के_हमले_में_220_सऊदी_एजेन्ट_हताहत_और_घायल
यमन के मआरिब प्रांत में अंसारुल्लाह आन्दोलन के मिसाइल आक्रमण में कम से कम 220 सऊदी एजेन्ट हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १९, २०२० ०९:४२ Asia/Kolkata
  • अंसारूल्लाह के हमले में 220 सऊदी एजेन्ट हताहत और घायल

यमन के मआरिब प्रांत में अंसारुल्लाह आन्दोलन के मिसाइल आक्रमण में कम से कम 220 सऊदी एजेन्ट हताहत और घायल हुए हैं।

स्काई न्यूज़ ने रविवार को बताया कि अंसारुल्लाह आन्दोलन के मिसाइल आक्रमण में अबतक कम से कम 90 एजेन्ट मारे गए और 130 अन्य घायल हो गए।  इसी बीच अलजज़ीरा टीवी चैनेल ने भी स्थानीय सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अंसारुल्लाह की इस कार्यवाही में सऊदी एजेन्टों की एक सैन्य छावनी नष्ट हो गई।  इस प्रकार यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों के जवानों ने सनआ प्रांत में सऊदी गठबंधन की प्रगति को विफल बना दिया है।  रिपोर्टों में कहा गया है कि हताहतों की संख्या में बढ़ने की संभावना पाई जाती है।

दूसरी ओर यमन की सेना के प्रवक्ता यहया सरी पहले ही कह चुके हैं कि सऊदी एजेन्टों पर हमले के लिए हम कई लक्ष्य निर्धारित कर चुके हैं।