सीरिया, आतंकवादियों के हमले में 40 सैनिक हताहत और 80 ज़ख़्मी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83393-सीरिया_आतंकवादियों_के_हमले_में_40_सैनिक_हताहत_और_80_ज़ख़्मी
सीरिया के पश्चिमोत्तर प्रांत इदलिब में आतंकवादियों के हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज़्यादा ज़ख़्मी हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २३, २०२० ११:५१ Asia/Kolkata
  • सीरिया, आतंकवादियों के हमले में 40 सैनिक हताहत और 80 ज़ख़्मी

सीरिया के पश्चिमोत्तर प्रांत इदलिब में आतंकवादियों के हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज़्यादा ज़ख़्मी हो गए।

सीरिया की आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, गुरुवार की सुबह एक बड़ी संख्या में आतंकवादियों ने पश्चिमोत्तर प्रांत में सीरियाई सैन्य ठिकानों पर भीषण हमले किए।

साना ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि नुस्रा फ़्रंट ने विभिन्न प्रकार के हथियारों से यह हमला किया है।

ग़ौरतलब है कि सीरियाई सेना ने स्वयं सेवी बलों की मदद से देश के अधिकांश इलाक़ों को आतकंवादी गुटों से आज़ाद करा लिया है, लेकिन विदेश समर्थित आतंकवादियों ने अभी भी इदलिब के बड़े इलाक़े पर क़ब्ज़ा कर रखा है, जहां सैनिकों और आतंकवादियों के बीच पिछले कई महीनों से भीषण लड़ाई जारी है। msm