सीरिया, आतंकवादियों के विरुद्ध आप्रेशन जारी
सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध हलब के पश्चिम में एक नया सैन्य आप्रेशन शुरु कर दिया है।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना के युद्धक विमानों की आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी जारी है जबकि सीरिया की सेना की थल टुकड़ियों की प्रगति भी जारी है।
सूत्रों के अनुसार हलब में आतंकवादियों के राकेट हमलों के जवाब में सीरिया की सेना ने आतंकवादियों के विरुद्ध नये आप्रेशन की शुरुआत कर दी ।
उधर सीरिया के संचार माध्यमों ने इदलिब प्रांत में एक और क़स्बे को आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के क़ब्ज़े से स्वतंत्र कराने की सूचना दी है।
सीरिया के सरकारी टीवी चैनल अलअख़बारिया ने इदलिब के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में स्थित तलमिन्स क़स्बे की स्वतंत्रता की सूचना दी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि क़स्बे की स्वतंत्रता, सीरियाई सेना और आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के बीच भीषण झड़पों के बाद हुई है। (AK)