सीरिया में 4 तुर्क सैनिक हताहत
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके उत्तरी सीरिया में 4 तुर्क सैनिकों की मौत की घोषणा की है।
सोमवार को तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उत्तरी सीरिया में इदलिब शहर के उपनगरीय इलाक़ों पर रूसी और सीरियाई वायु सेना की बमबारी में 4 तुर्क सैनिक हताहत और 9 अन्य घायल हो गए हैं।
ग़ौरतलब है कि आतंकवादियों के अंतिम गढ़ इदलिब में सीरियाई सेना का व्यापक अभियान शुरू होने के बाद, पिछले हफ़्ते तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान ने उत्तरी सीरिया में मौजूद तुर्क सैनिकों के जीवन को ख़तरे में डालने के लिए मास्को और दमिश्क़ को कड़े परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
अर्दोगान की इस धमकी पर मास्को ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सीरिया में आतंकवादियों के सफ़ाए के लिए मास्को, दमिश्क़ के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सूत्रों के अनुसार, तुर्की ने सीरियाई सीमा पर अपने सैनिकों और टैंकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि कर दी हैं। msm