शर्मनाक सेंचुरी डील को व्यवहारिक नहीं होने देंगेः महमूद अब्बास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83837-शर्मनाक_सेंचुरी_डील_को_व्यवहारिक_नहीं_होने_देंगेः_महमूद_अब्बास
फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख ने एक बार फिर ज़ोर देकर कहा है कि शर्मनाक सेंचुरी डील को व्यवहारिक नहीं होने दिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०६, २०२० ११:४७ Asia/Kolkata
  • शर्मनाक सेंचुरी डील को व्यवहारिक नहीं होने देंगेः महमूद अब्बास

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख ने एक बार फिर ज़ोर देकर कहा है कि शर्मनाक सेंचुरी डील को व्यवहारिक नहीं होने दिया जाएगा।

महमूद अब्बास ने बुधवार की रात रामल्लाह में एक कार्यक्रम में शर्मनाक सेंचुरी डील के अनावरण पर प्रतिक्रिया स्वरूप कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र किसी भी स्थिति में इस षड्यंत्रकारी योजना को पूरा नहीं होने देगा। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अरब, इस्लामी व अन्य देश, इस अमरीकी व ज़ायोनी षड्यंत्र के मुक़ाबले में एकजुट हो गए हैं कहा कि यह चाल भी, फ़िलिस्तीनी राष्ट्र व उसके लक्ष्यों के ख़िलाफ़ तैयार की जाने वाली अन्य साज़िशों की तरह विफल हो कर रहेगी।

 

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास ने इससे पहले भी कहा था कि बैतुल मुक़द्दस और फ़िलिस्तीन की ज़मीन बिकाऊ नहीं है और डील आफ़ दे सेंचुरी कभी व्यवहारिक नहीं हो पाएगी। ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 28 जनवरी को इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू के साथ वाइट हाउस में सेंचुरी डील को सार्वजनिक किया था। इस डील के माध्यम से फ़िलिस्तीनी जनता के सभी अधिकारों को समाप्त करने और बैतुल मुक़द्दस ज़ायोनी शासन को देने की कोशिश की जा रही है। सऊदी अरब समेत कुछ अरब देश भी इस षड्यंत्र में अमरीका व इस्राईल के साथ हैं। (HN)