इदलिब और हलब में सेना की प्रगति, अलईस शहर आज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i83922-इदलिब_और_हलब_में_सेना_की_प्रगति_अलईस_शहर_आज़ाद
सीरिया के सूत्रों ने उत्तरी सीरिया में सेना की प्रगति और नये क्षेत्रों की स्वतंत्रता की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०२० २०:१८ Asia/Kolkata
  • इदलिब और हलब में सेना की प्रगति, अलईस शहर आज़ाद

सीरिया के सूत्रों ने उत्तरी सीरिया में सेना की प्रगति और नये क्षेत्रों की स्वतंत्रता की सूचना दी है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने पिछले 24 घंटे से कम अवधिक में हलब के दक्षिणी और पूर्वी इदलिब के उपनगरीय क्षेत्रों में 16 गावों को स्वतंत्र करा लिया है।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार दक्षिणी हलब के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित रसमुल सहारीज और बानिस गांव को तकफ़ीरी आतंकवादियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

सीरिया से मिलने वाली सूचना के अनुसार सेना ने अलईस नामक रणनैतिक क़स्बे पर नियंत्रण कर लिया और तुर्की के एक वॉच टावर का घेराव कर लिया है। (AK)