यमनी सेना के जवाबी हमले में दसियों सऊदी एजेंट ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i84210-यमनी_सेना_के_जवाबी_हमले_में_दसियों_सऊदी_एजेंट_ढेर
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब की दक्षिणी सीमाओं के भीतर कार्यवाही करते हुए सऊदी गठबंधन के दसियों एजेंटों को मार दिया और घायल कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १७, २०२० १७:४० Asia/Kolkata
  • यमनी सेना के जवाबी हमले में दसियों सऊदी एजेंट ढेर

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब की दक्षिणी सीमाओं के भीतर कार्यवाही करते हुए सऊदी गठबंधन के दसियों एजेंटों को मार दिया और घायल कर दिया है।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, दक्षिणी सऊदी अरब के असीर प्रांत के अबवाबुल हदीद में आक्रमणकारी सऊदी गठबंधन के अड्डे पर यमनी सेना ने जवाबी कार्यवाही करके दसियों सैनिकों को मार गिराया और घायल कर दिया है। इस जवाबी कार्यवाही में सऊदी गठबंधन के सैन्य उपकरणों को भारी क्षति पहुंची है। इस बीच सूचना है कि, कई आक्रणकारी सैनिक अबवाबुल हदीद में होने वाले धमाके में भी मारे गए और घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब के एक अन्य प्रांत जीज़ान में भी सऊदी अरब के सैनिकों की एक गाड़ी को निशाना बनाया गया है जिसमें सवार सभी आक्रमणकारी सैनिक मारे गए हैं। इसके अतिरिक्त सऊदी गठबंधन के दसियों सैनिक घात लगाकर की गई एक अन्य कार्यवाही में मारे गए हैं।

 

उल्लेखनीय है कि, पिछले पांच वर्षों के दौरान सऊदी अरब ने अपने सहयोगी देशों और ज़ायोनी शासन के साथ मिलकर यमन में अभूतपूर्व तबाही मचाई है। हालांकि पिछले एक दो साल के दौरान, यमनी सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन ने युद्ध के मोर्चे पर और सऊदी अरब के भीतर कुछ ऐसे हमले किए हैं, जिससे शक्ति का संतुलन काफ़ी हद तक बदल गया है और यमन अब सऊदी अरब पर भारी पड़ रहा है। (RZ)