सऊदी गठबंधन ने मआरिब पहुंचाए दसियों आतंकवादी
Feb १९, २०२० ०६:४४ Asia/Kolkata
सऊदी गठबंधन ने दसियों आतंकवादियों को मआरिब पहुंचाया।
यमन के मोर्चे पर लगातार पराजय के बाद सऊदी गठबंधन ने अलक़ाएदा के सैकड़ों आतंकवादियों को यमन के विभिन्न प्रांतों से मआरिब पहुंचा दिया है।
अलमसीरा टीवी चैनेल के अनुसार यमन के एक जानकार एवं विश्वसनीय सूत्र ने बताया है कि सऊदी गठबंधन ने अलक़ाएदा के 250 से अधिक आतंकवादियों को यमन के मआरिब क्षेत्र पहुंचा दिया है। सऊदी गठबंधन ने यमन के अलबैज़ा से 100 और अबीन प्रांत से 70 आतंकियों को मआरिब स्थानांतरित किया है।
ज्ञात रहे कि यमन के स्वयंसेवियों ने पिछले शनिवार को सऊदी गठबंधन के एक युद्धक विमान को उस समय मिसाइल से अलजौफ़ प्रांत में मार गिराया जब वह सैन्य अभियान पर था।
टैग्स