अमरीका हमें पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देने के लिए तैयारः तु्र्की
रूस के साथ तनाव के बीच तुर्की के रक्षामंत्री ने कहा है कि अमरीका हमें पैट्रियट एंटी मिसाइल सिस्टम देने के लिए तैयार है।
अमरीका की ओर से तुर्की को पेट्रिएट एंटी मिसाइल सिस्टम देने में आनाकानी करने के बाद तुर्की ने अब कहा है कि वाशिग्टन इस सिस्टम को देने के लिए तैयार है।
तुर्की के रक्षामंत्री "हुलुसी अकर" ने एक टीवी चैनेल को दिये साक्षात्कार में कहा कि सीरिया के इदलिब में झड़पों के बढ़ने के बाद अमरीका ने तुर्की को पैट्रियट एंटी मिसाइल सिस्टम देने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि हमें अमरीका के इस एंटी मिसाइल सिस्टम की ज़रूरत है। तुर्की के रक्षामंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि सीरिया में अमरीका, तुर्की की सेना का समर्थन नहीं कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि हालिया दिनों में सीरिया को लेकर रूस से बढ़ते तनाव के बीच तुर्की ने अमरीका के पेट्रिएट एंटी मिसाइल सिस्टम हासिल करने की बात कही है जबकि इससे पहले अमरीका, तुर्की को मिसाइल सिस्टम देने में आनाकानी से काम लेता रहा है।