तुर्की के सैनिक, सीरिया के इदलिब में बाक़ी रहेंगेः अर्दोग़ान
रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि तुर्की के सैनिक, सीरिया के इदलिब में बाक़ी रहेंगे।
तुर्की के राष्ट्रपति ने धमकी देते हुए कहा है कि सीरिया के इदलिब प्रांत में हमारे सैनिक मौजूद रहेंगे।
रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना है कि तुर्की के सैनिक, उत्तरी सीरिया से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन से भी भेंट करूंगा।इसी बीच तुर्की के रक्षामंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि चुनाव के बाद ही तुर्की के सैनिकों की सीरिया से वापसी संभव हो सकती है किंतु अभी नहीं। उधर तुर्की की सेना ने सीरिया के इदलिब प्रांत में बहुत से सैन्य उपकरण भेजे हैं।
ज्ञात रहे कि इदलिब प्रांत को आतंकवादियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से सीरिया के सैनिक पिछले दो महीनों से सैन्य अभियान चला रहे हैं जबकि तुर्की इसका खुलकर विरोध कर रहा है। तुर्की ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के नाम पर सीरिया के एक भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया है।